झारखण्ड पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2024 हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी-

झारखण्ड पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2024 हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी:- झारखंड राज्य में पुलिस के कुल 4919 पद 10 वीं पास अभ्यर्थियों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाले गए हैं जिसमें से 3799 रेगुलर पद एवं 1120 पद बैकलाग के रूप में निकाला गया है| इस प्रकार कुल 4919 पुलिस के पदों पर भर्ती किया जाना है जिस पर नियुक्ति होना है| जिसमें पुरुष की हाइट 160 सेंटीमीटर (5 फीट 2 इंच) निर्धारित है महिला अभ्यर्थी की लंबाई 148 सेंटीमीटर (4 फीट 10 इंच) मांगी गई है एवं पुरुष अभ्यर्थी के छाती फुलाव 81 सेंटीमीटर मांगी गई है| झारखंड पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2024 इन हिंदी के लिए आवेदन प्रारंभ की तिथि 22 जनवरी 2024 है एवं आवेदन के समाप्त होने की तिथि 21 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है| यह तिथि बढ़ सकती है|

Table of Contents

झारखण्ड पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2024 हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024:-

झारखंड में पुलिस के कुल 4919 पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुका है| आप चाहे झारखंड राज्य से हों या भारत के किसी भी अन्य दूसरे राज्य से हों यदि इस पद हेतु फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको Jharkhand police new vecancy 2024 का फॉर्म इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं| इस फॉर्म को भरने के लिए केवल आपका 10 वीं पास होना आवश्यक है इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी मैं आपको नीचे दे रहा हूं|

किस समय का निवास प्रमाण पत्र मान्य होगा –

यह बात गंभीरता पूर्वक आप किसी कागज पर नोट कर लीजिए कि 19/07/2019 के पूर्व यदि अंचल अधिकारी (C.O.) के स्तर से अर्थात सर्किल ऑफिसर के स्तर से यदि कोई निवास प्रमाण पत्र आपने बनवाया है अर्थात आपको मिला है तो वह मान्य नहीं होगा| इसका दूसरा अर्थ यह निकलता है कि 19/07/2019 के बाद का यदि आपके पास निवास प्रमाण पत्र है तो वही प्रमाण पत्र इस परीक्षा हेतु मान्य होगा| यदि 19/07/2019 के पहले का निवास प्रमाण पत्र आपके पास है तो इस प्रमाण पत्र के आधार पर आप इस परीक्षा से बाहर हो जाएंगे|

झारखंड पुलिस के लिए कौन आवेदन कर सकता है-

ऐसे अभ्यर्थी किसी भी डिवीजन में10 वीं पास है तो वे अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| तथा जिनकी न्यूनतम उम्र 18 साल है और अधिकतम उम्र 25 साल है वे सभी अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके साथ-साथ जिस जनरल कास्ट के कैंडीडेट की हाइट 160 सेंटीमीटर है वह भी आवेदन कर सकते हैं एवं यदि अनुसूचित जाति जनजाति की हाइट 155 सेंटीमीटर तो वे भी आवेदन कर सकते हैं तथा पिछड़ा वर्ग जिनकी हाइट 160 सेंटीमीटर है वे भी आवेदन कर सकते हैं और यदि कोई महिला कैंडीडेट है और उसकी हाइट 148 सेंटीमीटर है वह भी इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं|

झारखंड पुलिस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा-

झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए यदि आप पुरुष कैंडिडेट हैं तो आपको 1 घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी और यदि आप महिला कैंडिडेट है तो आपको 30 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ कंप्लीट करनी होगी| यह परीक्षा कुल तीन चरणों में संपन्न होगी|

पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा| दूसरे चरण में चिकित्सीय जांच होगी| तीसरे चरण में लिखित परीक्षा होगा| इन तीनों चरणों में यदि आप पास हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप झारखंड पुलिस बन सकते हैं|

झारखंड पुलिस में कितना उम्र चाहिए-

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जो न्यूनतम उम्र तय की गई है वह 18 वर्ष है अर्थात यदि कोई अभ्यर्थी 18 वर्ष का हो चुका है तो वह इस फॉर्म को भर सकता है और न्यूनतम उम्र अभ्यर्थी के 10वीं पास मार्कशीट के अनुसार 18 साल होना चाहिए| आरक्षी के पद पर, गृह के पद पर, कर के पद पर एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर न्यूनतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी|

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जो अधिकतम उम्र तय की गई है वह 25 वर्ष तय की गई है परंतु जो आरक्षित वर्ग के जो अभ्यर्थी हैं उनको उनकी उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की गई है| आरक्षी के पद पर, गृह के पद पर, कर के पद पर एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर अधिकतम उम्र की सीमा की गणना 1 अगस्त 2019 से की जाएगी|

झारखंड पुलिस में कितना वेतन है-

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए झारखंड पुलिस पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 321700 लागू होता है जिसके आधार पर झारखंड पुलिस का संपूर्ण वेतन 69100 रुपया होगा|

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 में उम्र सीमा में छूट-

एससी/एसटी के लिए उम्र सीमा में छूट:-

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए उम्र सीमा में Jharkhand police me age limit sc category आरक्षित वर्ग के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को छूट प्रदान की गई है| वैसे आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है परंतु संविधान में आरक्षण की व्यवस्था होने की वजह से उनको उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाती है|

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को उसकी उम्र सीमा में 30 वर्ष की छूट प्रदान की गई है अर्थात 30 साल की उम्र तक के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं|

ओबीसी के लिए उम्र सीमा में छूट:-

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए Jharkhand police age limit OBC category अर्थात झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए ओबीसी की उम्र सीमा में कितना छूट है वैसे तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है परंतु आपको जानकारी के लिए यह बता दूं कि पिछड़े वर्ग को दो कैटेगरी में बांटा गया है-

1- एमबीसी (मोस्ट बैकवर्ड क्लास) और 2- ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) परंतु इन दोनों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 27 वर्ष की छूट उनके आरक्षण के अनुसार प्रदान की गई है|

जनरल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए उम्र सीमा में छूट:-

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए अधिकतम उम्र सीमा (एज लिमिट) 25 वर्ष जनरल क्लास एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है| जैसा कि आपको पता होगा कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल एवं अधिकतम उम्र 25 साल ही है|

जनरल (अनारक्षित) महिला की उम्र सीमा में छूट :-

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के पद हेतु आवेदन करने के लिए जनरल कास्ट की महिला को उसकी उम्र सीमा में 28 वर्ष की अधिकतम छूट दिया गया है|

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) महिला की उम्र सीमा में छूट :-

झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में आवेदन करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला को उसकी उम्र सीमा में अधिकतम 28 वर्ष का छूट प्रदान किया गया है|

ओबीसी एवं एमबीसी महिला की उम्र सीमा में छूट:-

झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में आवेदन करने के लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को उनकी उम्र सीमा में 28 वर्ष का अधिकतम छूट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से दिया गया है|

एससी/एसटी की महिला की उम्र सीमा में छूट:-

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिला को उसकी उम्र सीमा में अधिकतम 30 साल की छूट प्रदान की गई है अर्थात 30 साल तक की उम्र वाली कोई भी महिला इस वैकेंसी में आवेदन कर सकती है|

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए योग्यता-

झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जो न्यूनतम योग्यता तय की गई है वह केवल दसवीं पास है| किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल दसवीं पास होना अनिवार्य है|

झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पुरुष की हाइट कितनी होनी चाहिए-

झारखंड पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 के नोटिफिकेशन के अनुसार पुरुष वर्ग का हाइट 160 सेंटीमीटर (5 फीट 2 इंच) होना चाहिए| आइए इस टेबल के माध्यम से समझते हैं-

कैटेगरी हाइट (सेमी०) सीना (सेमी०)
जनरल 160 81
अनुसूचित जाति 155 79
अनुसूचित जनजाति 155 79
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) 160 81
पिछड़ा वर्ग 160 81
महिला 148माप नहीं किया जाएगा

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 हेतु पुरुष दौड़-

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 हेतु पुरुष के लिए जो दौड़ निर्धारित की गई है उसके अनुसार 1 घंटे में एक पुरुष अभ्यर्थी को 10 किलोमीटर का दौड़ पूरी करनी है|

झारखंड पुलिस भर्ती 2024 हेतु महिला दौड़-

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के अनुसार एक महिला अभ्यर्थी को 30 मिनट में 5 किलोमीटर का दौड़ पूरी करना है|

महत्वपूर्ण तिथियां-

आवेदन प्रारंभ की तिथि 22/01/2024
आवेदन की अंतिम तिथि 21/02/2024
फीस पे करने की अंतिम तिथि 23/02/2024
फॉर्म सुधार की तिथि 26 से 28 फरवरी 2024
परीक्षा की तिथि अघोषित

महत्वपूर्ण लिंक-

आवेदन करें https//jssc.nic.in
नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें https://jssc.nic.in
सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करें www.jssc.nic.in

1-झारखंड पुलिस में कितना उम्र चाहिए?

उत्तर- झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है और जो अधिकतम उम्र 25 वर्ष तय की गई है| अर्थात 18 वर्ष से लेकर के 25 वर्ष की उम्र तक का कोई भी कैंडिडेट इस फॉर्म को भर सकता है|
परंतु आरक्षित वर्ग की जो कैंडिडेट हैं उनको उनकी उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की गई है| जैसे अनुसूचित जाति के किसी अभ्यर्थी को उसकी उम्र सीमा में अधिकतम 30 वर्ष की छूट प्रदान की गई है इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट को उसकी उम्र सीमा में 30 वर्ष की छूट प्रदान की गई है ओबीसी के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष की छूट दी गई है|

2- झारखंड पुलिस वैकेंसी 2024 में हाईट कितनी होनी चाहिए?

उत्तर- झारखंड पुलिस वैकेंसी 2024 के अनुसार जनरल कास्ट के कैंडीडेट की हाइट 160 सेंटीमीटर एवं अनुसूचित जाति के कैंडिडेट की हाइट 155 सेंटीमीटर एवं अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट की हाइट 155 सेंटीमीटर एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग अर्थात एमबीसी की हाइट 160 सेंटीमीटर एवं पिछड़े वर्ग की हाइट 160 सेंटीमीटर एवं महिला की हाइट 148 सेंटीमीटर निश्चित किया गया है|

3- झारखंड पुलिस वैकेंसी 2024 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर- झारखंड पुलिस वैकेंसी 2024 के लिए आवेदन करने की तिथि 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है|

4-झारखंड पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए?

उत्तर- झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के लिए केवल 10 वीं पास होना अनिवार्य है चाहे आप फर्स्ट डिवीजन में पास हो या सेकंड डिवीजन में पास हों या थर्ड डिवीजन में पास हों डिवीजन मायने नहीं रखता है केवल पास होना ही इसकी अनिवार्य योग्यता है|

Leave a Comment