अग्निवीर भर्ती कब होगी 2024||Agniveer bharti 2024 in hindi-

अग्निवीर भर्ती कब होगी 2024 में तो आपको बता दें कि सरकार ने इसके लिए बकायदा तैयारी कर ली है| जो युवा उम्मीदवार अपने कैरियर को लेकर सतर्क हैं और अपना भविष्य अग्निवीर के तौर पर देखते हैं और लगातार इसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है|

आपके प्रश्न जैसे अग्निवीर भर्ती कब होगी 2024 में, अग्निवीर भर्ती 2024 में कुल कितनी वैकेंसी है, अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए एज क्या है| हालांकि इस बार सरकार ने कुछ बदलाव भी इस बार किए हैं जिनको जानना बहुत जरूरी है| सम्पूर्ण जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दी जाएगी| आइए जानते हैं?

अग्निवीर भर्ती कब होगी 2024

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें-

आपके लिए जानना आवश्यक है कि अग्नि वीर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2024 से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 निर्धारित की गई है|

आने वाले समय में यह तिथि बढ़ भी सकती है इसके लिए आपको समय-समय पर हमारी तरफ से अपडेट मिलते रहेंगे|

इस बार यह भर्ती पुरुष वर्ग में जनरल ड्यूटी अग्निवीर, क्लर्क एवं स्टोर कीपर, तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों पर की जानी है|

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए एज क्या है-

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 17.5 साल और अधिकतम उम्र 21 साल निर्धारित की गई है इसका तात्पर्य यह है कि ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच में है वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं उन्हें शारीरिक रूप से फिट होना भी अत्यंत आवश्यक है|

इंडियन आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती-

भारतीय सेवा में अग्नि वीर के रूप में महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं यह एक सुनहरा अवसर है हालांकि अग्निवीर सैनिक उनको कहा जाता है जिनकी भर्ती केवल 4 साल के लिए ही की जाती है|

अग्निवीर रैली भर्ती साल में दो बार आयोजित की जाती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक फिटनेस मानसिक योग्यता और शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाता है|

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है-

आर्मी विभाग में अग्नि वीर बनने के लिए 10वीं और 12वीं का पास होना आवश्यक है परंतु इस बार ऐसे कुछ प्रावधान किए जाएंगे जिसमें वे सभी लोग आवेदन कर सकेंगे जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं|

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए कुल पोस्ट-

इस बार अग्नि वीर भर्ती परीक्षा हेतु कुल 3500 पोस्ट होंगे| इसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन भी विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा| नोटिफिकेशन जैसे ही जारी होगा इसकी सूचना हमारे इस वेबसाइट पर आपको जल्द ही मिल जाएगी|

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए पात्रता क्या है-

अग्निवीर रैली भर्ती हेतु निम्न व्यक्ति पात्र होंगे-

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो|
  • आवेदक कम से कम 10वीं पास हो या उसके समक्ष कम से कम शैक्षणिक योग्यता अवश्य होनी चाहिए|
  • अभी तक शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ हो|
  • आवेदक का चरित्र अच्छा हो और उसका किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड ना हो|

क्या अग्निवीर एसीसी के लिए आवेदन कर सकता है-

जी हां! एक अग्निवीर जो 4 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अपने आप रिटायरमेंट लेता है इसके बाद भी उसके पास अवसर होता है कि वह एसीसी हेतु आवेदन कर सकता है|

अग्निवीर 2024 का सिलेक्शन कैसे होगा-

प्रत्येक साल आयोजित होने वाली अग्निवीर हेतु 2 प्रकार के एग्जाम आयोजित किए जाते है| अग्नि वर हेतु पहले जो परीक्षा लिया जाता है| वह फिजिकल टेस्ट के रूप में लिया जाता है| फिजिकल टेस्ट में जो उम्मीदवार पास होते हैं उनकी फिर मेरिट बनती है|

मेरिट बनने के बाद फिजिकल टेस्ट होता है| इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है| इसके बाद उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाता है|

अग्निवीर में हाइट कितनी होनी चाहिए-

अक्सर यह सवाल सुनने को मिलता है कि अग्निवीर की हाइट कितनी होनी चाहिए| तो इसके लिए जानना आवश्यक है कि महिला अग्निवीर की हाइट 162 सेंटीमीटर एवं पुरुष अग्निवीर की हाइट 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए|

भारतीय गोरखा अभ्यर्थियों के लिए 4 सेंटीमीटर की उनकी हाइट में छूट मिलती है|

आवेदन की प्रक्रिया-

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन हेतु आपको शीघ्र ही उसका लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा उससे जुड़ी हर प्रकार का अपडेट आपको हमारी साइट पर मिलता रहेगा|

ऑफिशियल वेबसाइटhttps://joinindianarmy.nic.in/
नोटिफिकेशनhttps://joinindianarmy.nic.in/

Leave a Comment