यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में कौन-कौन से विषय आते हैं ||UP police constable pariksha me kaun kaun se vishay aate hai-

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 का विषय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पहले से ही निर्धारित किया जा चुका है| यह परीक्षा ऑफलाइन होगा एवं इसके प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में आएंगे| यह परीक्षा आगामी फरवरी 2024 में होने की प्रबल संभावना है|

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे| यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी| प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं| गलत उत्तर देने पर 0.5 ऋणात्मक अंक के तौर पर काट लिए जाएंगे| इस परीक्षा में कुल 4 विषय होंगे| जो निम्नवत है-

1- सामान्य ज्ञान

2- सामान्य हिंदी

3- गणित एवं मेंटल एबिलिटी (अर्थात संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता)

4- रीजनिंग, मेंटल एप्टीट्यूड, आई क्यू (अर्थात तार्किक क्षमता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धि लब्धि)

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 हेतु एक नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किया गया था| जिसमें आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 27 दिसंबर 2023 रखी गई है| यदि आप निश्चित रूप से एक सीरियस अभ्यर्थी की तरह तैयारी करना चाहते हैं, तो आप आज से अभी से इसकी तैयारी करना शुरू कर दें| वरना बाद में आपके पास समय नहीं बचेगा|

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में होने वाले परीक्षा के बारे में जानने से पहले आइए इस परीक्षा का कुछ संक्षिप्त विवरण जान लेते हैं|

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का कुछ संक्षिप्त विवरण:-

भर्ती/ वैकेंसी का नामयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
भर्ती/ चयन करने वाली बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ
पद का नामयूपी कांस्टेबल
परीक्षा में प्रश्नों की संख्याकुल 150 प्रश्न
कुल अंक300 अंक
प्रत्येक प्रश्न पर कितने अंक है2 अंक निर्धारित हैं
नकारात्मक अंकन/नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 अंक काट लिए जाएंगे
परीक्षा का मोडऑफलाइन/लिखित
सिलेबस देखें सिलेबस click kare
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में कौन-कौन से विषय आते हैं ||UP police constable pariksha me kaun kaun se vishay aate hai-

UP police exam me kitne paper hote hai||यूपी पुलिस में कितने पेपर होते हैं-

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 की आगामी परीक्षा फरवरी 2024 में होने की संभावना है| यह भी हो सकता है कि यह डेट और आगे बढ़े इसके बारे में आप लोगों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के वेबसाइट का हमेशा अवलोकन करते रहना चाहिए| यह परीक्षा लिखित में बहुविकल्पीय प्रश्न के रूप में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा| इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में परीक्षा केंद्र विभिन्न स्थानों पर आने वाले समय में बनाए जायेंगे|

इस परीक्षा में केवल एक पेपर होगा| इस परीक्षा का आवेदन करते समय जिस भाषा को आपने सेलेक्ट किया होगा उसी भाषा में वह पेपर होगा| इस पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे| जो 300 अंकों का होगा| प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा| इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होता है| गलत उत्तर देने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक कट जायेंगे|

UP police ke paper me kaun kaun se subject aate hai||यूपी पुलिस के पेपर में कौन कौन से सब्जेक्ट आते हैं-

यूपी पुलिस का एग्जाम मात्र एक पेपर का होगा| जिसमें 4 विषय सम्मिलित होंगे जो निम्नवत हैं –

1- सामान्य ज्ञान

2- सामान्य हिंदी

3- गणित एवं मेंटल एबिलिटी (अर्थात संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता)

4- रीजनिंग, मेंटल एप्टीट्यूड, आई क्यू (अर्थात तार्किक क्षमता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धि लब्धि)

यूपी पुलिस कांस्टेबल में आने वाले सब्जेक्ट:-

विषय का नाम प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य ज्ञान/ G.S. 38 76
सामान्य हिंदी 37 74
गणित एवं मेंटल एबिलिटी 38 76
रीजनिंग, मेंटल एप्टीट्यूड, आईक्यू 37 74
कुल 150 300

UP police me pas hone ke liye kitne number chahiye||यूपी पुलिस में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

यूपी पुलिस परीक्षा, 2024 में पास होने के लिए न्यूनतम आपको 80 प्रश्न सही करने ही होंगे| यदि आप 80 प्रश्न सही-सही हल कर ले जाते हैं, तो आप इस परीक्षा को पास कर जाएंगे| कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कट ऑफ हाई चला जाता है, इसकी वजह से भी परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक लाना जरूरी हो जाता है|

इसलिए आपकी कोशिश होनी चाहिए कि यूपी पुलिस परीक्षा, 2024 में कम से कम 90 प्रश्नों को सही-सही हल करेंगे| यदि आप 90 प्रश्नों को सही हल करने का टारगेट लेकर चलेंगे तो निश्चित रूप से 80 प्रश्न आपके सही हो ही जाएंगे और इस आधार पर आपके सेलेक्ट होने की संभावना बढ़ जाएगी|

UP police ke liye kitni padhai chahiye||यूपी पुलिस के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए-

दसवीं के साथ-साथ 12वीं उत्तीर्ण होना नितांत आवश्यक है| पुलिस की कोई भी वैकेंसी जो निकलती है उसमें इंटरमीडिएट की योग्यता अनिवार्य होती है| यदि हम घंटे की बात करें तो यूपी पुलिस 2024 की परीक्षा पास होने के लिए कम से कम 4 घंटे की पढ़ाई आवश्यक है| क्योंकि चार बड़े-बड़े सब्जेक्ट में गोता लगाना है|

चारो सब्जेक्ट का सिलेबस अलग-अलग एवं बड़ा है एवं उसे कवर करने में कम से कम 3 महीने का टाइम चाहिए| यदि इस टाइम को घटाना चाहते हैं तो पढ़ाई के घंटे को बढ़ा देना होगा इसलिए मेरा यह मानना है कि 4 घंटे की पढ़ाई में आप उसके संपूर्ण सिलेबस को कवर कर पाएंगे|

UP police constable 2023 ka paper kis bhasha me hoga|| यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 का पेपर किस भाषा में होगा-

यूपी पुलिस कांस्टेबल,2023 का पेपर आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए भाषा के आधार पर होगा| आप जिस भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, उस भाषा में आपको पेपर मिलेगा| अमूमन यह पेपर या तो हिंदी में मिलता है या तो अंग्रेजी में मिलता है अथवा एक साथ हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में मिलता है| अथवा दूसरे राज्य के दूसरे भाषी लोग यदि आवेदन करते हैं तो उनकी भाषा में यह पेपर उपलब्ध कराई जाएगी|

 UP constable me negative marking hai||यूपी कांस्टेबल में नेगेटिव मार्किंग है-

यूपी कांस्टेबल, 2023 की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग अर्थात माइनस मार्किंग होगा| नेगेटिव मार्किंग का यह मतलब है कि यदि आप 4 प्रश्न सही करते हैं और एक प्रश्न गलत करते हैं तो आपके चार सही प्रश्न में से एक प्रश्न का अंक कट जाएगा| यदि इसको दूसरे शब्दों में समझे तो इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का यह मतलब है कि एक गलत उत्तर देने पर आपके 0.25 अंक कट जाएंगे|

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने के लिए कितना समय मिलता है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे अर्थात 120 मिनट का समय मिलेगा|

यूपी पुलिस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न कितने अंक का होता है?

यूपी पुलिस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होगा|

यूपी पुलिस के लिए पुरुष की लंबाई कितनी होनी चाहिए?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 2023 के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए|

Leave a Comment