UP Police Constable Online Form 2024 | Form Kaise Bhare | Total 60244 Post | OTP Problem

up police constable online form 2024 एवं up police constable online form 2024 Form Kaise bharen ऑनलाइन फॉर्म को भरने हेतु सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पी0 आर0 पी0 बी0 (UPPRPB) द्वारा जारी किए गए 60244 पदों पर भर्ती हेतु पहले https://ccp123.onlinereg.co.in/home.html के वेबसाइट पर जाकर समस्त सूचनाओं को पहले पढ़ ले, इसके बाद फॉर्म को भरने हेतु अप्लाई करें| आवेदन हेतु प्रारंभ की तिथि 27/12/2023आवेदन करने की अंतिम तिथि 16/01/2024 है|

Table of Contents

UPP constable online form 2023

23 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा कुल 60244 पदों पर UP Police constable form 2024 भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है जो 27 दिसंबर 2023 से आवेदन प्रारंभ हो जाएगा और 16 जनवरी 2024 को आवेदन की तिथि समाप्त हो जाएगी| इस लेख के द्वारा  आपको यह बताएंगे की कौन व्यक्ति अप्लाई कर सकता है? अलग-अलग जातीय समूह के लिए कितने अलग-अलग पद निर्धारित की गई हैं? आप कैसे UP constabe 2023 पद हेतु आवेदन कर सकते हैं? यूपीपी कांस्टेबल 2023 के लिए योग्यता क्या है? न्यूनतम हाइट कितनी है? अलग-अलग जाति समूहों के लिए हाइट कितनी निर्धारित की गई है?

आपके भी कुछ प्रश्नों के जवाब जैसे- up police constable online form 2024 Form Kaise bharen, How many students apply for UP Police Constable, What is the age limit for UP Police,What is the last date for up police form 2023, What is the syllabus of UP Police हमने ऐसे तमाम प्रश्नों के जवाब अपने इस लेख में देने की कोशिश की है| आईए जानते हैं| 

UP Police Constable Online Form 2024 | Form Kaise Bhare | Total 60244 Post | OTP Problem

UP police form bharne ke liye kya kya document chahiye||यूपी पुलिस का फॉर्म भरने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

1-10वीं कक्षा का मार्कशीट|
2-12वीं कक्षा का मार्कशीट|
3-जाति प्रमाण पत्र|
4-आईडी प्रूफ 
5-पासपोर्ट साइज का फोटो|

 Upp age relaxation 2023 notification||यूपीपी कांस्टेबल 2023 में उम्र सीमा में छूट

यूपीपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जब जारी हुआ उस समय उम्र सीमा में छूट नहीं थी परंतु बाद में उम्र सीमा में छूट हेतु उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से  26/12/2023 को शासनादेश जारी कर सभी श्रेणियां के लिए अर्थात एससी एसटी ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए भी उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान कर दी गई है|

यूपीपी कांस्टेबल 2023 संक्षिप्त में नोटिफिकेशन निम्नवत है

महत्वपूर्ण तिथियांएप्लीकेशन शुल्क
नोटिफिकेशन जारी दिनांक : 23/12/2023जनरल के लिए/OBCके लिए : 400/-रुपया फीस 
आवेदन प्रारंभ की तिथि : 27/12/2023SC/ST के लिए/: 400/-रुपया फीस 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16/01/2024फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 16/01/2024
फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 16/01/2024करेक्शन करने की तिथि : 18/01/2024
परीक्षा की तिथि : फरवरी 2024एडमिट कार्ड कब उपलब्ध होगा : परीक्षा के पूर्व 

अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स  :-

कैटेगरी वाइज वेकेंसी डीटेल्स
फिजिकल एलिजिबिलिटी/शारीरिक दक्षता
कुल पद :-60244
 
जनरल (General) : 24102 पद
जनरल/ओबीसी/एससी (पुरुष वर्ग के लिए)
ओबीसी (OBC) : 16264 पद हाइट: 168 सेंटीमीटर
इकोनामिक वीकर सेक्शन (EWS) : 6024 पद चेस्ट/सीना : बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर – फुलाने पर 84 सेंटीमीटर
एससी (SC) : 12650 पद दौड़ : 4.8 किलोमीटर 25 मिनट में 
एसटी (ST) : 1204 पद
कुल पद : 60244 पद


एसटी पुरुष वर्ग के लिएहाइट: 160 सेंटीमीटर
चेस्ट/सीना: बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर – फुलाने पर 82 सेंटीमीटर
दौड़ :2.4 किलोमीटर 14 मिनट में 
सभी महिला अभ्यर्थियों का वजन40 किलोग्राम होना चाहिए
जनरल/ओबीसी/एससी महिला वर्ग के लिए
हाइट: 152 सेंटीमीटर
चेस्ट/सीना:: NA
दौड़: 2.4 किलोमीटर 14 मिनट में
एसटी महिला वर्ग के लिएहाइट: 147 सेंटीमीटर
दौड़: 2.4 किलोमीटर 14 मिनट में

How many students apply for UP Police Constable||कुल कितने विद्यार्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल हेतु आवेदन करते हैं-

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं| जिनकी कुल संख्या के बारे में अभी अनुमान लगा पाना मुश्किल है| जब तक आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त नहीं हो जाती है तब तक कुल संख्या पता नहीं चलेगा|

UPP constable form kaise bhare otp problem||यूपी पुलिस का फॉर्म कैसे भरा जाता है ओटीपी प्रॉब्लम-

यूपी पुलिस कांस्टेबल ओटीपी प्रॉब्लम (up police constable otp problem) भी फॉर्म भरने के समय दिख रहा है जिसका सम्पूर्ण समाधान नीचे इस लेख में है|

सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://ccp123.onlinereg.co.in/home.html पर पहुंचकर Aply वाले ऑप्शन पर क्लिक करें| जहां पर पहले से लिखा होगा आवेदक का नाम, अंतिम नाम, आवेदक का पूरा नाम, जन्मतिथि,  पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर की पुष्टि करें,मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी डालें|

उसके साथ ही साथ निवास प्रमाण पत्र के क्रम संख्या को भी डालें| आरक्षण में यदि छूट चाहिए तो उसको भरें| शैक्षणिक योग्यता एवं किस बोर्ड से, किस सन में आपने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, अनुक्रमांक क्या था, मार्कशीट के सीरियल नंबर को भरें| फुल एड्रेस को भरिए, यदि आपका कोई अस्थाई पता है तो उसको भी भरिए|

संपूर्ण फॉर्म भरने के बाद Preview के ऑप्शन पर क्लिक करके एक बार आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपके समस्त सूचनाएं सही ढंग से भरी गई है या नहीं, यदि नहीं भरी गई है तो Back करके दोबारा उसे भर ले|फिर उसके बाद Submit and Next के ऑप्शन पर क्लिक करें|

इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा उस रजिस्ट्रेशन नंबर को कहीं पर आप नोट करके रख लें एवं पुनः Activate through OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें| अब अपनी ईमेल को वेरीफाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डाल दीजिए एवं जन्मतिथि,ओटीपी और कैप्चा को सही-सही भरें| फिर Activate के ऑप्शन पर क्लिक करें | फिर पॉपअप के OK ऑप्शन को क्लिक करें|

इसके तुरंत बाद फीस भरने का ऑप्शन आपको प्राप्त हो जाएगा और आप फीस भरने के ऑप्शन को क्लिक करके फीस पेमेंट कर दें|

फीस पेमेंट के दौरान आपको पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हेतु कहा जाएगा तो आप अधिकतम 20 से 50 केबी का फोटो अपलोड कर सकते है| साथ ही साथ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की सर्टिफिकेट को भी 20 से 100 केबी के बीच में अपलोड करना है|

यदि फोटो आप बड़ा करके अपलोड करते हैं तो फिर वह फोटो अपलोड नहीं होता है तो फिर ऐसी स्थिति में आपको उस फोटो को Resize करके छोटा करना है, फोटो अपलोड करने के बाद आपको Final submission and next ऑप्शन पर क्लिक करें| अब  फॉर्म आपका भरा जा चुका है|

What is the qualification for up constable||यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए क्या योग्यता है

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 का फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना है | केवल दसवीं नहीं बल्कि दसवीं के साथ-साथ 12वीं भी उत्तीर्ण होनाअनिवार्य है| भारत सरकार के मान्यता प्राप्त बोर्ड से यह परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए| हालांकि यदि आपके पास अन्य कोई सर्टिफिकेट है तो इससे आपको वरीयता मिलेगी| 

What is the age limit for UP Police 2023||यूपी पुलिस में कितनी उम्र मांगते हैं

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2023 में पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने हेतु न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए| जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल निर्धारित की गई है|

What is the last date for up police form 2023||यूपी पुलिस फॉर्म 2023 के आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है 

यूपी पुलिस 2023 हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 16/01/2024 निश्चित है परंतु हो सकता है कि यह तिथि आगामी समय में और बढ़ सकता है |

UP police constable 2023 me sc ki umar kitni honi chahiye||पुलिस कांस्टेबल 2023 में एससी की उम्र कितनी होनी चाहिए

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 के लिए अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार एससी/एसटी/ओबीसी के अभ्यर्थियों को उनके कास्ट सर्टिफिकेट के अनुसार उम्र सीमा में छूट अनुमन्य होगी| इसके लिए शासनादेश विभिन्न समय पर जारी होते रहेंगे|

UP constable 2023 exam date||यूपी कांस्टेबल 2023 एग्जाम डेट

अभी यूपी सरकार की तरफ से कोई भी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है फिर भी फरवरी 2024 तक होने की संभावना है| परीक्षा के बारे में आपको उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in का हमेशा अवलोकन करते रहें | परीक्षा की सूचना आपको वहां मिल जायेगी|

UP police mahila constable eligibility||यूपी पुलिस महिला कांस्टेबल एलिजिबिलिटी-

जनरल/ओबीसी/एससी महिला वर्ग के महिलाओं के लिए- हाइट: 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए

चेस्ट/सीना:: NA

दौड़: 2.4 किलोमीटर 14 मिनट में

एसटी महिला वर्ग के लिए– हाइट: 147 सेंटीमीटर

दौड़: 2.4 किलोमीटर 14 मिनट में निर्धारित है|

आवेदन करें https://ccp123.onlinereg.co.in/home.html
नोटिफिकेशन देखें https://uppbpb.gov.in/FilesUploaded/Notice/Constable-Vigyapti-2023694b8925-2df1-442c-979d-da485890da30.pdf

निष्कर्ष:- यदि यह लेख आप लोगों को अच्छा लगा हो या फिर आपका कोई प्रश्न हो, तो उन प्रश्नों का जवाब पाने के लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें| आपके प्रश्नों के जवाब लेख के रूप में आपको मिल जाएंगे!

Leave a Comment